नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस टीम में संघ से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (अब पूर्व) राम माधव को जगह नहीं मिली है, जबकि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनकी टीम में बरकरार हैं।
कैलाश को एक बार राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल उनके पास पश्चिम बंगाल का भी प्रभार है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश से आने वाले प्रभात झा तो अब तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, उनको भी संगठन में स्थान नहीं मिला है।
दो पूर्व मुख्यमंत्रियों- डॉ. रमणसिंह (छत्तीसगढ़) और वसुंधरा राजे (राजस्थान) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है।कर्नाटक के बंगलुरु से पार्टी
के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
मध्यप्रदेश के ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। मध्यप्रदेश के ही लालसिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। लाल सिंह आर्य शिवराज कैबिनेट में मंत्री रह चुके है और पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे।