Live Updates : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, UP पुलिस ने IPC के तहत कई धाराएं लगाईं

-हाथरस जाने के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला को नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर लेकर जाया गया।

-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हिन्दू धर्म की बात करने वाले लोगों ने पिता को बेटी की चिता भी नहीं जलाने दी।

-कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई जा रही है। राहुल गांधी को लाठी से पीटा गया।
-कांग्रेस नेता अजय सिंह लल्लू ने कहा कि राहुल के हाथ में चोट आई।

-पैदल जा रहे राहुल गांधी से पुलिस ने धक्का-मुक्की की।

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला यमुना एक्सप्रेस वे पर रोका गया। सिर्फ प्रियंका और राहुल को ही आगे जाने की इजाजत दी गई।
-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना।
-कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई।’
-उन्होंने कहा कि यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।
-कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘उप्र में एक और दलित बेटी के साथ गैंग रेप ! सोच कर भी रूह कांपती है – अनाचार, वहशियों ने दोनों पांव और कमर तोड़ डाली ! क्या क़ानून है या मर गया? क्या सविंधान की सरकार है या अपराधियों की? कब रुकेगी ये दरिंदगी? क्यों इस्तीफ़ा नही देते आदित्यनाथ?’